संभल, मार्च 16 -- इस वर्ष होली और रमजान की जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुमा की नमाज को लेकर शाही जामा मस्जिद पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। होली की चौपाई के समापन के बाद जुमे की नमाज निर्धारित समय से एक घंटे बाद शांतिपूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय सुरक्षा में संपन्न हुई। इस दौरान डीएम-एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। संभल में संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए शाही जामा मस्जिद पर आरएएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी। डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कड़ी निगरानी और पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.