मुंगेर, अक्टूबर 21 -- एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को संग्रहालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में विधानसभावार दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सेक्टर दंडाधिकारियों की ब्रिफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, हवेली खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, चुनाव कार्य को अत्यंत गंभीरता से लें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि, सभी अधिकारी अभी से अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.