किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता शनिवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संचालित कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक/जोनल/सुपर जोनल दण्डाधिकारियों, सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों तथा परीक्षा केन्द्राधीक्षकों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। विदित हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 बजे तक निर्धारित है। उक्त परीक्षा के लिए किशनगंज जिले में कुल 20 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में क...