सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि । नगर निकाय का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्‍पन्‍न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। रविवार को सिमडेगा कॉलेज परिसर में डीसी कंचन सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सम्‍पन्‍न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्‍त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। किसी भी मतदान केंद्र में अशांति नहीं फैलने दी जाएगी। मतदान केंद्रों पर अशांति फैलानेवालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्‍होँने शहरवासियों ने निर्भीक होकर अपना मतदान करने की अपील की है। डीसी ने बताया कि मतदान केंद्रो में महिला पुलिस बल को भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 6:30 बजे माकपाल और सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया ह...