रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- शांतिपुरी। शांतिपुरी में 11 दिवसीय रामलीला मंचन का आज भूमि-पूजन, ध्वज स्थापना एवं गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया है। सोमवार को रामलीला कमेटी के संयोजक सेवानिवृत्ति सीएमओ डॉ बीडी जोशी एवं उनकी पत्नी की सुहागन जोड़ी ने पंडित दिनेश चंद्र जोशी के निर्देशन में यह अनुष्ठान सुबह 9:30 बजे संपन्न किये। यहां पतिदिन उत्कृष्ट अभिनय करने वाले विभिन्न पात्रों द्वारा सायं 8:00 बजे से देर रात 12:30 बजे तक भगवान श्री राम की कथा से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्यों की जीवंत प्रस्तुति दी जएगी। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्वदर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह कोरंगा, इंदर सिंह दफोटी, जगत सिंह पाल, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र बुघानी, बाले सिंह कोरंगा, भोला दत्त पांडे, सुभाष जोशी, बहादुर सिंह कोरंगा, चंदन बिष्ट आद...