रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- शांतिपुरी, संवाददाता। पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर शांतिपुरी नंबर दो में एकत्रित होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भारत सरकार की सस्ती स्वजल योजना से स्थापित पेयजल योजना से संयोजन शुरू होने के बावजूद नलों में पानी की सप्लाई न के बराबर है। जबकि विभाग उपभोक्ताओं को लगातार भारी-भरकम बिल भेज रहा है। महिलाओं ने बताया कि पूरे गर्मी भर गांव के नलों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हुई है। जबकि इधर बीते एक सप्ताह से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। इससे दूर-दूर खेतों में लगे सिंचाई नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कहा अगले 72 घंटे के अंदर पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो वह अपने बच्चों समेत जिला मुख्यालय का घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.