रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- शांतिपुरी। पत्रकार मोहन सिंह कोरंगा की 83 वर्षीय मां मोतिमा देवी पत्नी स्व. हिम्मत सिंह कोरंगा का रविवार सुबह 6:30 बजे उनके शांतिपुरी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल से चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शांतिपुरी गौला नदी के इमलीघाट पर किया गया। उनकी चिता को पुत्रगण पान सिंह कोरंगा, मोहन सिंह कोरंगा व कमल कोरंगा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...