रामगढ़, दिसम्बर 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को विशेष बच्चों के विद्यालय उम्मीद में अध्ययनरत बच्चों को खिलौने प्रदान किए गए। फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि गिफ़्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय को लगभग चार हजार रुपये मूल्य के सोलह टेडी बियर (सॉफ्ट टॉयज) उपहार स्वरूप दिए गए। खिलौने प्राप्त होते ही विशेष बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी विशेष शिक्षिका विजय लक्ष्मी ने शांतिधारा फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में फिजियोथेरापिस्ट राहुल, विशेष शिक्षिका रिंकु कुमारी सहित तन्मय प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.