हरिद्वार, जून 6 -- भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार की ओर से ज्योति कलश रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना की गई। यह यात्रा देशभर में आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति संवर्धन और युग निर्माण का संदेश लेकर जाएगी। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या और शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने यात्रा के दो रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि रथ यात्रा श्रद्धालुओं में आत्मिक जागृति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करेगी। भगवती देवी के जीवन दर्शन और अखंड दीपक की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.