हरिद्वार, जून 28 -- शांतिकुंज में समर कैंप के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस समर कैंप में बच्चों को पेंटिंग, ड्राइंग, क्ले आर्ट, भाषण, संगीत, योग सहित बाल संस्कार शालाओं में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विविध पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका उद्घाटन गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या एवं व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने किया। इस दौरान शैफाली पण्ड्या ने कहा कि बच्चों का मन गीली मिट्टी की भांति होता है, जिसे जैसे ढालें, वैसा रूप ले लेता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.