सहरसा, दिसम्बर 10 -- सिमरी बख्तियारपुर। हिटी। अखिल भारतीय गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकाली गई जन-जागरण रथ यात्रा के रविवार को बलवाहाट पहुँचने पर पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। रथ यात्रा के आगमन के साथ ही फिजां में धार्मिक जयघोष गूंजने लगे और श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा के शहर की सीमा में प्रवेश करते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में धर्मध्वजा और स्लोगन लिखे पोस्टर थामे भक्त रथ के साथ चल रहे थे। यात्रा का मार्ग मुख्य बाजार से होते हुए शंकरपुर और प्रसिद्ध कांठो बाबा मटेश्वर धाम तक रहा। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर रथ यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वा...