हरिद्वार, फरवरी 15 -- देव संस्कृति विवि परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में चतुग्रही योग पर 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के रूप में प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और महिला मंडल प्रमुख शैफाली पंड्या ने महादेव का पूजन किया। जाने-माने पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया ने भी सपरिवार भाग लिया। उन्होंने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के एक साथ स्थित होने से चतुग्रही योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे प्रभावशाली संयोग माना जाता है। डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी ने विशेष रुद्राभिषेक किया। इसके बाद शांतिकुंज और देवसंस्कृति विवि ने नशा मुक्ति और स्वच्छता के संदेश के साथ रैली निकाली। यह रैली भूपतवाला...