नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल, संवाददाता। रोटरी क्लब की ओर से गुरुवार को रोटरी शांति (पीस) कार रैली आयोजित की गई। इसके बाद रैली को हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया। शांति, सद्भावना और भाईचारे के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी मंडल 3110 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में यह पीस कार रैली 18 फरवरी को बरेली से रवाना हुई थी। रैली पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर और रामनगर होते हुए डीएसए मैदान पहुंची। यहां लीड क्लब बरेली के प्रतिभागियों का स्वागत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के इंटरैक्टर्स ने किया। शाम 5 बजे रैली को हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया। जो उन्नाव, कासगंज, कानपुर, आगरा हाते हुए 23 फरवरी को बरेली पहुंचेगी। विशिष्ट अतिथि शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता रहे। रैली में मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थ...