आगरा, अप्रैल 22 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतापुरी कालोनी अहरोली में मंगलवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में रामसनेही शर्मा निवासी बड़ा गांव जैथरा एटा ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी माधुरी की शादी पांच फरवरी 2017 को दीपक निवासी शांतापुरी कालोनी अहरोली कासगंज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालीजन पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मंगलवार को उसकी बड़ी बेटी ने माधुरी की मौत की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.