मुजफ्फर नगर, मई 12 -- कस्बे के शेखजादगान पूर्वी पीरशाह विलायत के मोहल्लेवासियों ने मेन चौक में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नोसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल एवं अन्य शहीदों की याद में पेड़ लगा कर उन्हें खिराजे-ए-अकीदत पेश की गई। मोहल्ले वासियों ने कहा लेफ्टिनेंट विनय नरवाल एक जांबाज़ ऑफिसर थे वे सदा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे आज हमने उनके नाम पर एक पेड़ लगा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने कहा हमने आज एक पेड़ लगाया है और लोगों को भी शहीदों के नाम पर एक एक पेड़ लगाने के लिये जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि देश के सभी शहीदों के नाम पर सभी मिलकर अभियान चला कर एक पेड़ अवश्य लगाएं जो उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवाओं को बढ़-चढ़कर इसमे हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर पीरजी इमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.