रांची, अप्रैल 21 -- रांची, संवाददाता। चाईबासा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान के बेटे को क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल नि:शुल्क शिक्षा देगा। पिछले दिनों चाईबासा में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान की मृत्यु हो गई। जवान का बेटा अनिकेत धान रांची के कांठीटांड स्थित क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल में एलकेजी का छात्र है। विद्यालय के प्राचार्य बुला दूबे ने कहा अनिकेत जबतक स्कूल में पढ़ाई करेगा, तब तक विद्यालय प्रबंधन बच्चे का पूरा खर्च उठाएगा। यह पहल इसलिए की गई है, ताकि अनिकेत बिना किसी चिंता के आराम से अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...