गुड़गांव, अप्रैल 5 -- रेवाड़ी। गुजरात के जामनगर में बुधवार की रात को क्रैश हुए लड़ाकू विमान जगुआर में शहीद हुए रेवाड़ी के जांबाज फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। सभी की आंखें नम थीं। पिता ने अपलक निहारते हुए बेटे को मुखाग्नि दी। शुक्रवार की सुबह शहीद सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर लेकर एयरफोर्स की टुकड़ी उनके रेवाड़ी स्थित निवास पर पहुंची। यहां से काफिले के रूप में उनकी अंतिम यात्रा चली और गांव भालखी माजरा पहुंची। दिवंगत सिद्धार्थ की एक झलक देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े। घर से पिता सुशील यादव अपने कंधों पर युवा बेटे की अर्थी लेकर चले तो लोग फूट-फूटकर रोने लगे। मां सुशीला देवी को यकीन ही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.