कानपुर, दिसम्बर 25 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा महानगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू के नेतृत्व में गुरुद्वारा संत नगर में मोती मेहरा को गुरुवार को याद किया गया। 320 वर्ष पहले 1705 में मोती मेहरा ने ठंडे बुर्ज में जाकर गरमा दूध पिलाकर गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र जोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी को राहत प्रदान की थी। मुगल शासक वजीर खान ने मोती मेहरा और उसके पुत्र और पत्नी को चरखे में पीसकर शहीद कर दिया था। मोती मेहरा और शहीद साहिबजादों की याद में दूध पिलाया गया। यहां जसवीर सिंह मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह मक्कड़, मनजीत सिंह छाबड़ा, शशि मेहरा, गुरु नानक फुलवारी की प्रधान बलजीत कौर मीनू आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.