कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। करीब दो दशक बाद शहीद मेजर सलमान अन्तर्राज्यीय बस अड्डा से उनके पैतृक गांव मिस्सा जिला फतेहपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई। करीब दो दशक पहले इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन बाद में बंद कर दी गई थी। झकरकटी बस अड्डे का नाम वर्ष 2006 में बदला गया था लेकिन उसका अनुपालन वर्ष 2025-26 में हो सका। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभियान की कड़ी में गुरुवार को बस सेवा की भी शुरुआत हो गई। बस के सामने ही शहीद मेजर सलमान का नाम भी दर्ज किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद परवेज आलम ने अक्टूबर 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि वर्तमान योगी सरकार ने वर्ष 2006 के शासनादेश का अनुपालन कराते हुए झकरकटी बस अड्डे का नाम बदलने ...