रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी मैदान स्थित शहीद संकल्प शुक्ला पार्क में रविवार से 25 मई तक बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। रांची नगर निगम की देखरेख में संचालित दादा-दादी पार्क के व्यवस्थापक सैंकी कुमार ने बताया कि आठ दिन तक चलने वाले कैंप में पांच से 12 साल की आयु वर्ग के बच्चे व किशोर शामिल होंगे। निर्धारित तिथि तक हर दिन शाम चार से छह बजे तक प्रतियोगिता होगी। इसकी शुरुआत चित्रांकन प्रतियोगिता से होगी। 19 मई को वाटर कलर पेंटिंग, 20 को नृत्य, 21 को गीत, 22 को स्टोरी टेलिंग, 23 को पौधरोपण, 24 को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं 25 मई को मोमबत्ती बनाओ प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.