रांची, जनवरी 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शहीद शेख भिखारी के 168वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव खुदिया-लोटवा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विधायक ने शहीदों के वंशजों की समस्याएं सुनी और सांडी चौक पर शहीद के नाम का स्वागत द्वार तथा सांडी चौक से गांव तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस दौरान विधायक और प्रखंड प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...