धनबाद, सितम्बर 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के प्राचार्य सह जेक सदस्य डॉ अरुण कुमार महतो को ईस्टर्न जोन बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 12 सितंबर को कोलकाता में रोबोचेंप्स संस्था द्वारा आयोजित इंडियन स्कूल अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन हुआ है। इस समारोह में झारखंड, बिहार, बंगाल, असम और ओडिशा के प्राचार्य शामिल हुए थे। इंडियन स्कूल अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक प्रदर्शन, छात्र विकास, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक योगदान के आधार पर दिए जाते हैं। सम्मान मिलने पर प्राचार्य डॉ अरुण महतो ने कहा कि संस्था पिछले 30 वर्षों से पूरे देश में इस सम्मान का आयोजन करती आ रही है और प्रत्येक जोन से चयनित प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.