सिमडेगा, मार्च 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित विलियम लुगुन चौक पर गुरुवार को शहीद विलियम लुगुन स्मृति वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने किया। उन्होंने शहीद लुगुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद घड़ा फोड़ कर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। जोसिमा ने कहा कि शहीद विलियम लुगुन जनप्रतिनिधियों के आदर्श हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। शहीद के नाम पर मेला का आयोजन किया गया है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लोग शहीद विलियम लुगुन के आदर्शों को जाने, समझें और इससे प्रेरणा लें। इससे पूर्व जोसिमा खाखा सहित विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, भाजपा नेता सुजान मुंडा, मुखिया शिशिर डांग, पंसस जयंती देवी सहित अन्य लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.