फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में 25 वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार जगदीश की विधवा पत्नी ललिता शर्मा अधिकारियों के चक्कर लगाने का मजबूर हैं। उन्हें प्रदेश सरकार की घोषणा के तहत 200 वर्ग प्लॉट नहीं मिला है। ललिता मूलरूप से फरीदाबाद के पन्हेड़ाकला की निवासी हैं। अब वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश पंचायत मंत्री को पत्र देने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष कारगिल युद्ध के बाद उनके पति की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में कर दी गई थी। वह छुट्टियां समाप्त करके ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में एक हादसे के दौरान शहीद हो गए थे। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हें सेना की पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्ड भी बना हुआ है। प्रदेश सरक...