पटना, फरवरी 7 -- रालोमो सुप्रीमो सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि केंद्र सरकार शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी करेगी। मई के अंतिम सप्ताह में केन्द्रीय संचार मंत्री बिहार में आयोजित समारोह में डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में रालोमो सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी लंबे समय से प्रयास कर रही थी कि शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी हो, अब सारी औपचारिक्ताएं पूरी हो गई है। मई के अंतिम सप्ताह में डाक टिकट का लोकार्पण होगा। रामफल मंडल का जन्म 06 अगस्त 1924 को सीतामढ़ी के बाजपट्टी में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में वे शामिल हुए और सिर्फ 19 साल की उम्र में 23 अगस्त, 1943 को अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि दो फरवरी को संचार मंत्रालय की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.