भागलपुर, मार्च 27 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती प्रखंड के लकड़ाकोल निवासी सूबेदार शहीद रामजी यादव सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत में शहीद हो गए थे। उनके आश्रितों को आज तक सरकारी नौकरी नहीं मिली। पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान ने बिहार विधानसभा में शून्य काल में मामला उठाते हुए कहा कि सरकार के अनुशंसा के आलोक में पुलवामा में शहीद के आश्रितों को दी गई सरकारी नौकरी के आधार पर ऑपरेशन मेघदूत में शहीद रामजी यादव के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। विधायक के इस मांग पर शहीद के परिजनों, ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.