मोतिहारी, सितम्बर 7 -- मेहसी, निज संवाददाता। मेहसी स्थित सत्य देव राय आर्य के आवास पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति, जिला इकाई द्वारा मासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद रामअवतार साह, बुधन राउत, सत्यनारायण आर्य, वीरेश्वर आजाद सहित कुल 27 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। समारोह का शुभारंभ अरविंद गुप्ता द्वारा झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं समिति सदस्यों ने एक दर्जन से अधिक सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के महासचिव अशोक वर्मा, जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, संरक्षक प्रो. खुश नंदन सिंह, पूर्व प्राचार्य शशिकला कुमारी, कोषाध्यक्ष चंद्रमा यादव,...