फरीदाबाद, जनवरी 9 -- बल्लभगढ़। शहर में शुक्रवार को शहीद राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस बेहद श्रद्धा के साथ मनाया गया। जहां एक ओर स्थानीय विधायक ने शहर में आयोजित कार्यक्रम में राजा नाहर सिंह व अन्य शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वहीं दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ.विरेंद्र सिंह ने शहर के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजा नाहर सिंह को श्रद्धाजंलि दी। शुक्रवार की सुबह नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी द्वारा दशहरा मैदान बल्लभगढ़ एवं अखिल भारतीय जाट सभा बल्लभगढ़ द्वारा राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक मूलचंद शर्मा ने बलिदानी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने शहीद राजा नाहर सिंह पार्क पहुंचकर भी शहीदी स्मारक पर पुष्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.