शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- छावनी क्षेत्र स्थित शहीद म्यूजियम कम्युनिटी में आयोजित कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार और भावनाओं के विविध रंगों से सराबोर कर दिया। भव्य आयोजन में कविता, व्यंग्य और गीत के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया और समसामयिक यथार्थ को शब्दों की धार दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कवि कुलदीप दीपक ने मां शारदा की वंदना और क्रांतिकारियों की जन्मभूमि को समर्पित पंक्तियों से की। शायर राशिद जुगनू ने सामाजिक यथार्थ को छूती रचना प्रस्तुत की, जिसमें जीवन की अस्थिरताओं को सहज शब्दों में पिरोया। व्यंग्यकार उमेश सिंह ने तीखे कटाक्ष के जरिए व्यवस्था और सामाजिक उदासीनता पर चोट की, जिस पर सभागार में गहरी खामोशी और फिर तालियों की गूंज सुनाई दी। वरिष्ठ कवि सुशील दीक्षित 'विचित्र' की देश को जोड़ने वाली भावनात्मक कव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.