छपरा, मई 17 -- गड़खा, एक संवाददाता। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के पैतृक गांव नारायणपुर पहुंचा। प्रदेश महासचिव सौरभ पांडेय के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। नेताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने शहीद के परिजनों से भेंट कर उनकी हिम्मत और बलिदान को नमन किया। साथ ही परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मोहम्मद इम्तियाज ने देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी है। पूरा देश इनका कर्जदार है। मोहम्मद इम्तियाज़ का बलिदान देश का सर्वोच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.