लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव स्मारक भवन निर्माण के लिए लोहरदगा ब्लाक मोड़ के समीप भूमिपूजन किया गया। अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव न्याय द्वारा इसका निर्माण कराया जाएगा। मौके पर क्षत्रिय महासभा लोहरदगा के अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि शहीद किसी समाज या जाति के नहीं होते बल्कि मिटटी के सच्चे सपूत और देश की धरोहर होते हैं। इनके प्रति सच्चा सम्मान यही है कि इनकी स्मृतियों को संजो कर रखें, ताकि नई पीढ़ी इनके कृतित्व से प्रेरणा ले। देशभक्ति का जज्बा मजबूत होता रहे। न्यास के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप देव ने कहा कि ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बाबू कुंवर सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। एक अप्रैल 1858 को केकरांग घाटी में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए। मौके पर समिति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.