देवरिया, जुलाई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय को उनकी जयंती पर याद करते हुए कांग्रेस जनों ने पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी कि गलत नीतियों के विरुद्ध मंगल पाण्डेय जैसे क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। विद्रोह करने पर ब्रिटिश सरकार ने उनको गिरफ्तार कर 6 अप्रैल को कोर्ट मार्शल किया गया। 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटकाया गया। उन्होंने कहा कि मंगल पाण्डेय की शहादत से देश के अंदर क्रांतिकारियों में देश की आजादी के लिए जुनून पैदा हुआ। ऐसे महान विभूतियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और जन-जन को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.