नैनीताल, फरवरी 4 -- गरमपानी, संवाददाता। शहीद बलवंत सिंह महरा मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। कहा कि उत्तराखंड शासन से स्वीकृत करीब 10 करोड़ रुपये की राशि इसी मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण में खर्च किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद बलवंत सिंह मार्ग को बने करीब 15 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस सड़क पर हॉटमिक्स डामरीकरण नहीं किया गया। वर्तमान में सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे आम जनता, किसानों और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में राजेंद्र मेहरा, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, हितेश साह, प्रदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...