गुमला, अप्रैल 4 -- रायडीह, प्रतिनिधि। शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार से दो दिनी कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक बैगा ने धंगरी डुबा नदी के तट पर पूजा-अर्चना से की। इसके पश्चात पुरोहित नरसिंह होता के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं ने धंगरी डुबा नदी से जल भरकर गढ़पहाड़ स्थित बासुदेवकोना के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया और फिर गढ़पहाड़ की ओर आगे बढ़े। इस दौरान जय श्रीराम और हरे कृष्णा के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।गढ़पहाड़ में पंचमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना हुई। मौके पर श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। चार अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम शहीद बख्त...