मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धर्मरक्षा अभियान समिति की ओर से गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित समिति कार्यालय में शहीद खुदीराम बोस के अनन्य सहयोगी प्रफुल्ल चंद्र चाकी के 117वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने की। समिति के सदस्यों ने शहीद चाकी की तस्वीर पर पुष्प, फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा का संचालन करते हुए संयोजक अजय कुमार ने कहा कि प्रफुल्ल चंद्र चाकी का जन्म उत्तरी बंगाल के बोराश जिला वर्तमान में बांग्लादेश में हुआ था। उनके जीवन पर स्वामी विवकानंद के साहित्य और क्रांतिकारी विचारों का गहरा प्रभाव पड़ा था। सन् 1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन कर दिया, जिसके चलते संपूर्ण बंगाल के साथ-साथ देशभर में इसकी व्यापक प्रतिक्रिया हुई। प्रफुल्ल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.