बक्सर, जनवरी 11 -- बक्सर। शहर से सटे मझरिया के रहने वाले शहीद नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घनश्याम सिंह भारत-चीन युद्ध के दौरान 21 अक्टूबर 1962 को देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए थे। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप में सेवाएं देने के बाद 29 जनवरी 1998 को सेवानिवृत्त हुए शहीद के पुत्र कैप्टन जनार्दन सिंह पूरे परिवार के साथ स्टेशन रोड स्थित कवलध पार्क के शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीद स्मारक पर पिता का नाम भावुक हो उठे और परिवार संग पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मिथिलेश सिंह (नाती), हवलदार सिंह (नाती), आशुतोष सिंह (परनाती), हरिओम जी (परनाती), जानकी देवी (बहू), रूबी सिंह और पूनम सिंह (पोती/पतोह) शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.