बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- शहीद पर्यटकों को न्याय दिलाने के लिए अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च फोटो: राजगीर मार्च: राजगीर के जेपी चौक पर आक्रोश मार्च में शामिल अभाविप कार्यकर्ता। राजगीर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिग्री कॉलेज राजगीर इकाई के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष सुमंत कुमार ने किया। मार्च राजगीर के पटेल चौक से शुरू होकर मेंन बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी कचहरी होते हुए जेपी चौक पर समाप्त हुआ। हाथों में तख्तियां और देशभक्ति के नारों के साथ छात्र-छात्राओं ने शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सहसंयोजक विक्रम कुमार ने कहा कि देश गमगीन है और शहीदों के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मौके पर कशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.