महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद महराजगंज जिले के पंकज त्रिपाठी की शहादत की सातवीं बरसी पर शनिवार को उनके पैतृक गांव हरपुर टोला बेलहिया स्थित शहीद स्मारक पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह, त्रिभुवन मिश्रा व जिला कमांडेंट अमर नाथ गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, पत्नी रोहणी, पुत्र प्रतीक, पुत्री वान्या व भाई शुभम त्रिपाठी जब स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे तो माहौल भावुक हो उठा। परिजनों की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.