लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहीद द्वार के पास पुल के नीचे जिलाधिकारी के प्रयास से बनाई गई लाल किला सहित विभिन्न आकर्षक पेंटिंग की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। नगर परिषद की इस पहल से न केवल पेंटिंग की चमक लौटी है, बल्कि वहां की लाइटिंग व्यवस्था भी और अधिक प्रभावी हो गई है, जिससे स्थल की सुंदरता और निखर गई है। नगर परिषद पदाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में सुबह से ही युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने पुल के नीचे बनी पेंटिंग पर जमी धूल और गंदगी को हटाया, दीवारों को धोया गया तथा आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ किया गया। इससे पूरे इलाके का दृश्य काफी आकर्षक और मनमोहक हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.