सीवान, मार्च 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल के बैनर तले रविवार को दिलसादपुर गांव में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल के अध्यक्ष विनय शंकर सिन्हा के द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर देश के वीर बलिदानियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य शहीदों को याद किया गया और उनके जीवन पर चर्चा की गई। मौके पर पार्थ कुमार सिंह, विवेक कुमार, कृष्णा कुमार, सोनू चौहान, राहुल कुमार, दीपू सिंह, आशीष कुमार, उतम कुमार, अमन सिंह, करण कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, रमेश कुमार सिंह, रिषभ कुमार व अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.