लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- लखीमपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सम्पूर्ण जनपद में 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ जिले के अन्य कार्यालयों, विभागों, शिक्षण संस्थाओं में भी पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मी सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.