रुद्रपुर, मार्च 23 -- किच्छा, संवाददाता। शहीद दिवस पर हम हिन्दुस्तानी संस्था ने खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव सिंह के साथ खिलाड़ियों ने कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क में आयोजित खेल प्रतियोगिता मे नगरवासियों व बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। यहां संजीव सिंह ने कहा कि देश के वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मातृभूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। आजादी के गीत गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले वीरों का शौर्य और बलिदान हम सभी देशवासियों एवं सभी युवाओं को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है। हम हिन्दुस्तानी संस्था खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में देश प्रे...