रांची, दिसम्बर 3 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की दोकाद पंचायत में मंगलवार को झारखंड पुलिस के शहीद जवान घासीराम महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। दरहा गांव के शहीद घासीराम महतो की प्रतिमा पर परिजनों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने कहा कि शहीद के सम्मान के लिए उनकी सोच को गांव में स्थापित करना होगा। झारखंड पुलिस के जवान घासीराम महतो दो दिसंबर, 2006 को बोकारो जिले में लैंडमाइंस विस्फोट में शहीद हुए थे। मौके पर थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, उप प्रमुख उमेश महतो, रंगबहादुर महतो, क्षेत्र मोहन महतो, सुभाष महतो, विनोद महतो, अक्षय महतो, देवगुण महतो, राजेश महतो, उनकी माता सावनी देवी, पिता लक्ष्मण महतो, संजय महतो, रिंकू महतो, उषा देवी, नम्रता कुमारी और रीता कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...