रांची, मार्च 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को धुर्वा, सेक्टर-2 स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गवर्नर ने कहा कि शहीद सुनील का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। राज्यपाल ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। नक्सल ऑपरेशन मजबूत होता जा रहा, हताशा में नक्सली : हेमंत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.