गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखंड हिंद फौज एवं राष्ट्र वंदन समिति के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों के सम्मान में 'श्रद्धांजलि' स्वरूप 'शहीद सम्मान यात्रा' निकली गई। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 14 फरवरी, 2019 को राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 वीर जवानों को याद किया और उनकी वीरता को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत अमर शहीदों के चित्रों के सम्मुख 40 दिया प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और शहीद जवान अमर रहें के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सुधा मोदी, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्र वंदन समिति विजय खेमका एवं डॉ शशि भूषण शर्मा, मेजर नित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.