बेगुसराय, अप्रैल 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। महेशवाड़ा मिडिल स्कूल के मैदान में चल रहे शहीद चंदन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में सिउरी की टीम ने वासुदेवपुर को 5 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वासुदेवपुर की टीम में नीतीश पटोरी ने सर्वाधिक 40 रन बनाया जिसकी बदौलत 12 ओवर में वासुदेवपुर ने 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिउरी की शुरूआत खराब रही। शीघ्र ही चार विकेट गंवा दिया लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये इंदल आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रनों की अच्छी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंदल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी महेश यादव के द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट में कमेंट्री उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.