कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी ने कहा कि इन शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी याद में मौन रखा गया। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि इन शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। सभा में वीपी सिंह, पवन सिंह, शाकिर अली, रियाज और डॉ. अरुण शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...