हजारीबाग, फरवरी 24 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता जम्मू- कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में शहीद कैप्टेन करमजीत सिंह बक्शी के जुलु पार्क स्थित आवास में रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ पहुंचे। रविवार दोपहर को वीर शहीद करमजीत सिंह बक्शी के जुलूपार्क आवास पर रक्षा रराज्यमंत्री सह रांची सासंद संजय सेठ ने परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया तथा परिवार को हरसंभव मदद करने का वादा किया। उन्होंने हर तरह के सहायता को यथाशीघ्र उपलब्ध करने का वचन दिया। विधायक प्रदीप प्रसाद को इस बाबत मुख्यमंत्री से मिलने को कहा ताकि झारखंड के बजट सत्र में ही शहीद परिवार को इसका लाभ मिल सके। सांसद मनीष जायसवाल से शहर में करमजीत के आदमकद मूर्ति बनाने के संबंध में कहा कि यह कहना अभी बहुत जल्दीबाजी होगी पर आने वाले दिन में इस पर भी विचार किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.