वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद महेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी को मिलने वाली सम्मान राशि की फाइल दबाने के मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को बाबू जैनुल की जवाबदेही तय करते निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया। महमूरगंज निवासी शहीद की पत्नी उमा सिंह को मिलने वाली 65 हजार रुपये की सम्मान राशि की फाइल गायब हो गई थी। गत शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं उमा फाइल नहीं मिलने की पीड़ा से बिलख पड़ीं। उनका कहना था कि बाबू जैनुल और मनोज पांडेय के बीच फाइल गायब हो गई है। 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम की सख्ती के बाद अगले ही दिन बाबू जैनुल ने फाइल लौटा दी। शनिवार को विभागीय कार्रवाई पूरी कर भुगतान के लिए फाइल ट्रेजरी में भेज दी गई...