मिर्जापुर, अगस्त 12 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के पटेहरा गांव में सोमवार दोपहर को उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग तिरंगा यात्रा निकाली। पटेहरा गांव स्थित शहीद केशरी सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीद केशरी सिंह की पत्नी छोटी कुंवर सिंह व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग शहीद केशरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किए। तिरंगा यात्रा में भाजपा गड़बड़ा धाम मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, तिरंगा यात्रा संयोजक संतोष सिंह, अरूण सिंह,धीरज केशरी, मुकेश सिंह,महेश सिंह,सूरज सिंह पटेल, कुलदीप सरोज, भैया लाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.